भोपाल। मोदी से तकरार के चलते पहले आडवाणी बीमार हुए, फिर वरुण ने विदेश से वापस भारत आने से इंकार कर दिया और अब उमा भारती भी बीमार हो गर्इ्। इसे इत्तेफाक ही कहिए कि तमाम परेशानियां उन्हीं नेताओं को आ रहीं हैं जो आडवाणी के नजदीक हैं।
गोवा में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती और वरुण गांधी पार्टी के नहीं दिखेंगे। ये दोनों ही पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की टीम का हिस्सा भी हैं, लेकिन आडवाणी समर्थक माने जाते हैं।
अधिकृत रूप से बताया गया है कि पार्टी उपाध्यक्ष उमा भारती का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, जबकि महासचिव वरुण गांधी विदेश यात्रा पर हैं। दोनों ने ही राजनाथ को इसकी जानकरी दे दी है। उमा ने राजनाथ को लिखे पत्र में कहा है कि वे कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होना चाहती थीं, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें लंबी यात्रा करने से मना कर दिया है।