संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित: हड़तालियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं

भोपाल। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 12 दिन से की जा रही हड़ताल शनिवार से स्थगित कर दी गई है। जानकारी अनुसार संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों की शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक के साथ हुई चर्चा के दौरान संघ द्वारा उठाई गई प्रमुख चार मांगों पर सहमति जताते हुए आश्वासन दिया गया है।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष राहुल जैन के अनुसार जेएल मिश्रा संचालक एनआरएचएम ने आश्वासन दिया है कि संविदा कर्मचारियों के लिए एचआर पॉलिसी बना रहे हैं। वेतन में सालाना 14 प्रतिशत की वृद्धि सहित एएनएम की भर्ती में प्रशिक्षण प्राप्त आशा कार्यकर्ताओं को 10 प्रतिशत आरक्षण और हड़ताल में शामिल संविदा स्वास्थ्य अधिकारी/ कर्मचारियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी। इस आश्वासन के बाद प्रदेश स्तर पर हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

इधर जेएल मिश्रा संचालक एनआरएचएम ने भी सभी सीएमएचओ को जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि हड़ताली कर्मचारियों को जहां थे वहीं पर पुन: नियुक्त किया जाए। 




If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!