भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का बारह दिवसीय मानसून सत्र आठ जुलाई से शुरू होगा, जो 19 जुलाई तक चलेगा।
विधानसभा के प्रमुख सचिव राजकुमार पांडे ने आज यहां बताया कि बारह दिवसीय मानसून सत्र में सदन की कुल दस बैठकें होंगी। राज्यपाल के आदेश पर सत्र संबंधी अधिसूचना आज विधानसभा द्वारा जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान शासकीय एवं अशासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।