भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने बताया कि मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक 29 जून को प्रातः 11 बजे पं. दीनदयाल परिसर में आहूत की गयी है।
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल जी, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।