शिवपुरी। उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा में मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के अभी भी 26 लोग लापता हैं। जिनमें से 12 महिलाएं है। इन लोगों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
आधिकारिक जानकारी में कलेक्टर आरके जैन ने आज बताया कि जिले से जो लोग गए थे, उनमें से नरवर थाना क्षेत्र के बनियानी गांव के 19 लोग, जिसमें नारायण, मायाराम, पंजाब सिंह, दशरथ सिंह, मानसिंह, करतार सिंह, बालाबाई देवकुंअर, सियाबाई, लखन, जमुना, हेमराज, विनोबाई, बतीबाई, सरनाम सिंह, प्रेमबाई, कलीबाई और कुसुमा बाई है।
इसी के साथ करैरा के अरूण त्रिपाठी, कमले त्रिपाठी, पिछोर के विश्वनाथ लोधी, शिवपुरी शहर के राजेश शिवहरे, जामू आदिवासी चावडी और रामजीलाल कडेरे शामिल हैं।