राजगढ़। जिला पंचायत राजगढ़ अंतर्गत कार्यरत् 100 सहायक अध्यापको को 31 मई 2013 को अध्यापक के पद पर पदोन्नति दे दी गई है। विषयवार पदोन्नति के आदेश सीईओ जिला पंचायत राजगढ़ इलैया राजा टी द्वारा जारी कर दिये गये है।
पदोन्नति मे विषयवार गणित विषय समूह के 20 , विज्ञान विषय समूह के 20, संस्कृत भाषा समूह के 11, हिन्दी भाषा समूह के 17, सामाजिक विज्ञान समूह के 30 एवं अंग्रेजी विषय समूह के 02 सहायक अध्यापको को पदोन्नति का लाभ दिया गया है।
अध्यापक संविदा संयुक्त मोर्चा भोपाल के प्रांतीय सह सचिव रामबाबू शर्मा द्वारा बताया गया कि सीईओ महोदय एवं डीईओ महोदय द्वारा पूरी पदोन्नति प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया गया है। पदोन्नति के पूर्व रिक्त पदों की सूची पर विधिवत् संकुल प्राचार्यो से दावे-आपत्ति ली गई उनकी पुष्टि के उपरांत रिक्त पदों की सूची पोर्टल पर अपलोड की गई।
रिक्त पदों पर पदोन्नति हेतु विकल्प चयन के लिए आन लाईन काउंसलिंग जिला पंचायत राजगढ़ के सभाकक्ष मे 30 मई 2013 को सीईओ महोदय इलैया राजा टी एवं डीईओ महोदय डाॅ0 अनुराग जयसवाल द्वारा आयोजित की गई थी। इसके आदेष सीईओ महोदय द्वारा 31 मई को जारी कर आदेष की प्रति एजूकेशन पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। अध्यापक पदोन्नति आदेष पोर्टल से डाउनलोड कर पदोन्नत संस्था मे अपनी उपस्थिति दे सकते है। पूरे प्रदेष मे केवल राजगढ़ जिले मे पदोन्नति मे पदस्थापना हेतु आनलाईन काउंसलिग की जा रही है। जो कि एक अनूठा प्रयोग है।
जिससे जिले के सभी अध्यापक संवर्ग के षिक्षको मे हर्ष व्याप्त है। पदोन्न्ति आदेष जारी होने पर अध्यापक संवर्ग के प्रतिनिधियो ने सीईओ महोदय, डीईओ महोदय, डीईओ कार्यालय के स्थापना प्रभारी श्री भूपेन्द्र सिंह सांकला, अमित त्रिवेदी, आदि को मिठाई खिलाकर खुषियां मनाई। साथ ही अध्यापक संविदा संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों द्वारा पदोन्नति किये जाने पर सीईओ महोदय, डीईओ महोदय, स्थापना प्रभारी श्री भूपेन्द्र सिह सांकला, उनके सहयोगी अमित त्रिवेदी आदि का आभार व्यक्त किया है तथा भविष्य मे भी अध्यापक संवर्ग के अन्य लंबित कार्यो को अतिषीघ्र पूर्ण करने की आषा वयक्त की है।
नरसिंहगढ़ ब्लाक के पदोन्नत अध्यापको की सूची
विज्ञान विषय - प्रेमनारायण राठौर, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, राधारानी टेलर, राकेश नागर, मनीषा शर्मा, रामबाबू शर्मा, कैलाशनारायण जादम, विष्णु प्रसाद शर्मा, राजेश कुमार सक्सेना।
संस्कृत विषय - लोकेन्द्र सिंह खाटना, अनिता दुबे, भारतसिंह मीणा, कृष्णकुमार शर्मा, अरूण कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, रामेष्वर शर्मा,।
गणित विषय - कैलाश सिंह राजूपत, ओमप्रकाष वेष्णव, नानूराम जादम, नवलसिह पचवार्या,
घनष्याम षिवहरे, सुनील शुक्ला, मुहीउद्धीन अंसारी,।