भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, संगठन महामंत्री अरविंद मेनन और राज्यसभा सदस्य अनिल माधव दवे से चुनाव प्रबंधन की तैयारियों पर चर्चा की।
करीब आधा घंटे की यह चर्चा स्टेट हैंगर पर हुई। सूत्रों के मुताबिक तीनों नेताओं से मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से सीधे जुड़े मुद्दों पर सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने पर फोकस रखा जाए। केंद्र सरकार की विफलताओं को भी निशाने पर लिया जाए।
चुनाव प्रबंधन का विस्तृत प्लान तैयार कर चरणबद्ध अभियान चलाने की जरूरत है। तोमर ने कहा कि जहां खामियां हैं, उन्हें दुरुस्त करने का भी प्लान बनाना होगा। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मुख्यसचिव आर.परशुराम और अन्य आला अफसर भी मौजूद थे।