भोपाल। छत्तीसगढ़ में हुए अब तक के सबसे बड़े नक्सली हमले के बाद कांग्रेस ने कल छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है तो हालात को देखते हुए मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।
यह भारत में हुआ अब तक का सबसे बड़ा नक्सली हमला है। हमलावरों की संख्या करीब 200 बताई जा रही है और उन्होंने इत्मिनान से कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला किया।
इस जघन्यतम हमले के बाद देश भर के राजनैतिक हलकों में सन्नाटा पसर गया है। हमले के खिलाफ आक्रोश लगातार दिखाई दे रहा है। कांग्रेस ने इस हमले के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है जबकि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सुनियोजित अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है। शिवराज सिंह चौहान अटलज्योति अभियान का शुभारंभ करने छतरपुर एवं रायसेन जाने वाले थे।