भोपाल। भाजपा द्वारा देश भर में प्लान किया गया जेल भरो आंदोलन छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले के बाद मध्यप्रदेश में निरस्त कर दिया गया है। यहां 27 मई से 2 जून के बीच कोई आंदोलन नहीं होगा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमलें की घटना की कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि नक्सली घटना में कांगे्रेस के कई नेताओं की मृत्यु हुई जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उक्त घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेत्त्व के दिशा निर्देशानुसार प्रदेश में 27 मई से 2 जून के बिच होने वाले जेल भरो आंदोलन को निरस्त कर दिया गया है।
उन्होने कहा इस घटना से जहां देश और समाज स्तब्ध है वहीं भारतीय जनता पार्टी भी आहत है। यह देश के लोकतंत्र पर हमला है और इस चुनौती से निपटने के लिए सभी को पूर्ण संकल्प के साथ जुटना होगा।