सीहोर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हडताल के चलते स्वास्थ्य सेवाऐं दिन-प्रतिदिन बदहाल होती जा रही है। आज हडताल के चौथे दिन अधिक संख्या में जिले भर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हडताल में शामिल हुये।
कर्मचारियों के एक जुटता के कारण वरिष्ठ कार्यालय से हडताल को असफल करने के लिए कर्मचारियों को सेवा समाप्त करने के फोन लगाये गये, इसके बाद भी कर्मचारियों के मनोबल में किसी भी प्रकार की कमी नही आई। कर्मचारी अपनी मॉगो को पूरा होने तक हडताल निरंतर रखने की जिद पर अडे हुये है। संविदा कर्मचारियों की मॉगो के संबंध में अभी तक शासन द्वारा कोई ध्यान न देकर संविदा कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है। जिससे समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में शासन के प्रति रोष दिखाई दे रहा है।
हडताल में संविदा कर्मचारियों की संख्या और अधिक बढती नजर आई। हडताल स्थल पर लगाया गया पंडाल छोटा दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों क्षेत्रों से बहुत अधिक संया में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कलेक्टेट ग्राउण्ड में हडताल में शामिल होने के लिए शामिल हुये। संविदा कर्मचारियों की सामूहिक हडताल में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में कार्यरत कर्मचारियों के शामिल होने जिला चिकित्सालय सीहोर में बिना सहमति एवं बिना परामर्ष के एच.आई.वी. जॉच की जा रही है। जिससे पेशेंट की गोपनीयता भंग हो रही है। जो कि शासन के नियमों के विरुद्व है।
हडताल के कारण अधिकांष प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों एवं ग्राम आरोग्य केन्द्रों में ताले लटके नजर आ रहे थे। ग्रामीण अपने उपचार एवं आवष्यक चिकित्सीय परामर्ष के लिए यहॉ-वहॉ भटक रहे थे। समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि शासन यदि हमारी मॉगों को पूरा किये बिना हडताल को विफल करने की कोषिष करेगा तो कर्मचारी इससे भी बडा प्रदर्षन करने की रणनीति बना चुके है। जिससे कारण स्वास्थ्य सेवाऐं और अधिक प्रभावित होगी, जिसकी समस्त जबाबदारी शासन की होगी।