शिवराज सिंह झूठे और फर्जी सीएम: कक्काजी

0
भोपाल। भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्काजी ने चेतावनी दी है कि किसानों की समस्याएं हल नहीं हुई तो सभी जिलों में सरकार की पोल खोली जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर झूठी घोषणाएं एवं फर्जी आंकडे़ देकर किसानों को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।

भारतीय किसान संघ मप्र और किसान मजदूर प्रजा पार्टी के संयुक्त धरने के पांचवे दिन शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में जिला प्रशासन पर मूलभूत अधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री झूठी घोषणाएं कर किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शाहजहांनी पार्क में धरना देने की अनुमति देने के बाद जिला प्रशासन पीछे हट गया। अनुमति निरस्त करना लोकतंत्र के विरुद्ध है। किसानों से यह भी कहा गया कि वे नारे नहीं लगाएंगे और 15-20 लोगों से ज्यादा एकत्र नहीं होंगे।

शर्मा ने बताया कि किसान संघ ने 20 दिसंबर 2010 को राजधानी में ऐतिहासिक जाम लगाया था तब सरकार ने जो मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था वे मांगें आज भी अधूरी हैं। इसके बाद किसानों ने जब मई 2012 को बरेली में आवाज उठाई तो वहां गोलीकांड हो गया।

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों के 50 हजार रुपए तक के कर्जमाफी का ऐलान किया था लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ। किसानों के बिजली बिल निरस्त नहीं किए गए, ओला पीड़ितों को मुआवजा भी ठीक से नहीं बांटा। गांवों का मास्टर प्लान भी नहीं बनाया गया।

शर्मा ने कहा कि ऐसी अनेक समस्याओं को लेकर संघ के महामंत्री रविदत्त सिंह एवं प्रजा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णगोपाल माली पांच दिन से अनशन पर हैं। उनकी हालत बिगड़ रही है। इस अवसर पर किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री कुबेर सिंह, त्रिलोक गोठी और लालसिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!