दुल्हन का गुस्सा फूटा, दूल्हे को मंडप में कूटा

shailendra gupta
भोपाल। मध्यप्रदेश के महू में एक दूल्हे को दहेज मांगना भारी पड़ गया। नशे में आए दूल्हे के दहेज मांगने पर दुल्हन ने ही उसकी धुनाई कर दी। महू के रहने वाले शिवकुमार कटारिया की बेटी की मंगलवार दोपहर में शादी थी।

शादी शुरू हो चुकी थी, फेरों से पहले भोजन के लिए दूल्हे को लड़की वाले मनाने लगे। तब नशे में आए दूल्हे और परिजन लड़कीवालों से एक बाइक, टीका सहित 40 हजार रुपए की मांग करने लगे। लड़की वालों ने इतना दहेज देने से इंकार किया और लड़के के परिजनों के समझाने की कोशिश की। इस दौरान दूल्हे ने लड़की के मामा को कटार मार दी।

इतना सब होता देखकर लड़की से रहा नहीं गया और उसने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट होने पर पुलिस को बुलाया गया। लड़की ने थाने जाकर दूल्हे व उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दूल्हे, उसके पिता व भाई को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।

हांलाकि दुल्हन को शादी करने के लिए समझाया गया लेकिन वह अपने फैसले पर डटी रही और लालची परिवार में शादी करने से मना कर दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!