एलआईसी अधिकारी ने प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पत्नि को पीटा और घर से निकाल दिया

shailendra gupta
मुरैना। मुरैना जिले की जौरा कोर्ट में पदस्थ प्रथम श्रेणी ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) सरिता जतारिया ने अपने पति व सास के खिलाफ दहेज प्रताडऩा व मारपीट का केस दर्ज कराया है।

जौरा के पुलिस के अनुसार सरिता के पति विकास आर्य मुरैना में भारतीय जीवन बीमा निगम में विकास अधिकारी हैं। गुरुवार सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विकास ने सरिता के साथ मारपीट की और उनकी कार में भी तोडफ़ोड़ कर दी। सरिता के शरीर में काफी चोट पहुंची है। पुलिस ने सरिता की शिकायत पर पति विकास व सास कमलेश आर्य के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का प्रकरण दर्ज किया है।

प्रकरण दर्ज कराने के बाद सरिता वापस अपने ससुराल नहीं गईं और ना ही न्यायालय में आईं हैं। इधर विकास का कहना है कि सरिता का तीन बार गर्भपात हो चुका है। इसे लेकर वह मेरी मां पर जादू-टोने का आरोप लगा रही थी। इसी के चलते हम दोनों में बुधवार को विवाद हुआ था।

पहले भी दर्ज करवा चुकी हैं केस
ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट जतारिया की 2011 में सगाई हुई थी। तब शादी से पहले उन्होंने दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों के खिलाफ ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाने में मामला दर्ज कराया था। उस वक्त वे भिंड में पदस्थ थीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!