पथरिया कॉलेज में 9 माह से चल रही है प्राचार्य की सांकेतिक हड़ताल

shailendra gupta
पथरिया। शासकीय माधवराव सप्रे महाविघालय पथरिया में विगत करीब नौ माह पहले दमोह से पथरिया जीपी चौधरी प्राचार्य के पद पर आये हुये है लेकिन आज तक उन्होनें प्राचार्य का प्रभार नही लिया है। उन्होंने अभी तक यह भी नहीं बताया कि आखिर क्या कारण हैं जो वो इस तरह की सांकेतिक हड़ताल पर डटे हुए हैं। 

जिसके कारण नगर में कई प्रकार की चर्चाएं होतीं रहती है। आखिर सोचने वाली बात है कि जहां करीब नौ माह से प्राचार्य है फिर भी प्रभारी प्राचार्य के हाथों महाविघालीन कार्य चल रहे है। जबकि नियम यह रहता है कि जिस महाविघालय में प्राचार्य ना हो तब उस महाविघालय के वरिष्ठ को प्रभारी प्राचार्य का प्रभार दिया जाता है लेकिन पथरिया महाविघालय एक ऐसा है जो प्राचार्य होने के बाद भी प्रभारी प्राचार्य के भरोसे चल रहा है। वैसे कारण जो भी हो लेकिन प्राचार्य का प्रभार ना लेना व प्रभारी के भरोसे कार्य करना कई संदेहों को जन्म देता है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!