भोपाल। एमपी पुलिस हो ना हो लेकिन राजधानी में एक बार फिर शर्मशार है। तीन साल की मासूम से ज्यादती का मामला सामने आया है। घर के सामने खेल रही बच्ची को पड़ोस में रहने वाला 20 साल का लड़का उठाकर ले गया। एक घंटे बाद वह उसे खून से लथपथ हालत में घर के सामने ही छोड़ गया।
बच्ची के चहरे पर चाटे मारने के भी निशान है। राजधानी में बीते 23 दिनों में ज्यादती की यह 11वीं घटना है। इनमें चार मासूमों को हवस का शिकार बनाया गया है।
बिलखिरिया थाना क्षेत्र में रहने वाले बच्ची के पिता ने बताया कि गुरुवार शाम करीब सात बजे उनकी बेटी चाचा की सात वर्षीय बेटी के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अर्जुन बंजारा वहां आया और बच्ची को उठाकर ले गया। उसकी बहन ने घर पहुंचकर घटना जानकारी दी।