भोपाल। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) भोपाल द्वारा 13 अप्रैल को 18 विषयों में पीएचडी के लिए एंट्रेंस एक्जाम आयोजित किया गया है। इस एक्जाम के लिए आवेदन करने वालों में 1444 उम्मीदवार पात्र मिले हैं।
मैनिट ने इन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पेपर का समय : 13 अप्रैल को एंट्रेंस एक्जाम विषयों के अनुसार अलग- अलग समय पर होंगे। सुबह 9.30 से 10.30 बजे के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, सिविल व मानविकी का, सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, मटेरियल साइंस व इलेक्ट्रिकल व कैमिस्ट्री, दोपहर 12.30 से 1.30 बजे के बीच फिजिक्स, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, एनर्जी व मैनेजमेंट स्टडीज, दोपहर 2 से 3 बजे के बीच मैकेनिकल, बायोइंफॉरमेटिक्स व केमिकल इंजीनियरिंग तथा दोपहर 3.30 से 4.30 बजे के बीच एप्लाइड मेकेनिक्स, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा गणित का एक्जाम होगा।