पूरे साढ़े सात साल बाद भाजपा कार्यालय पहुंचेंगी उमा भारती

shailendra gupta
भोपाल। भाजपा की तेजतर्रार नेत्री उमा भारती पार्टी से बगावत के साढ़े सात साल बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार को कदम रखने जा रही है। इस दौरान पार्टी भारती के अलावा प्रभात सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों का अभिनंदन करेगी।

इस राजनीतिक आयोजन के बहाने पार्टी एकता का संदेश दिया जाएगा। इधर, प्रभात झा का स्वागत करने के लिए उनके समर्थकों ने तैयारियां की है। उमा भारती अंतिम बार 29 नवंबर 2005 को प्रदेश भाजपा कार्यालय गई थी। उन्होंने भाजपा कार्यालय में चल रही बैठक छोड़कर श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के पास से राम रोटी यात्रा शुरू की थी। इसके बाद वे आज तक प्रदेश कार्यालय नहीं पहुंची। हालांकि पार्टी में उनकी वापसी को डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो चुका है और वे कई बार भोपाल आ चुकी हैं।

इसके बावजूद वे एक बार भी पार्टी दफ्तर नहीं गई। पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक शर्मा ने बताया कि सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उमा भारती, प्रभात झा और अन्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान पाने वाले मप्र के अन्य नेताओं का अभिनंदन किया जाएगा। तीन बजे आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार भारती सुबह ट्रेन से यहां पहुचेंगी, जबकि एक अन्य उपाध्यक्ष झा दोपहर में शताब्दी एक्सप्रेस से आएंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!