भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर दोहराया है कि प्रदेश के किसी भी कौने से झुग्गियों को नहीं हटाया जाएगा। सनद रहे कि इससे पूर्व भी सीएम यह घोषणा कर चुके हैं परंतु इस घोषणा के तत्काल बाद ही राजधानी में कलेक्टर ने झुग्गियां हटा दीं थीं।
आज मजदूर महापंचायत में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गाँवों तथा शहरों में लंबे समय से झुग्गी/आवास बनाकर रह रहे लोगों को हटाया नहीं जाएगा। उन्हें पट्टे दिये जाएँगे। नये अतिक्रमण की अनुमति नहीं होगी। भू-माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग गाँवों से अस्थायी रूप से निर्माण कार्यों में काम करने आते हैं, उन्हें ठेकेदारों द्वारा समुचित आवास सुविधा देनी होगी।