'रंगीले' शाह मामले में भूरिया का यूटर्न: कहा कार्रवाई इतनी जल्दी क्यों की

इंदौर। एक दिन पहले तक 'रंगीले'शाह को जेल भेजने की मांग करने वाली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने आज यूटर्न ले लिया। उन्होंने कहा विजय शाह ने जो बोला वह गलत बोला लेकिन भाजपा ने कार्रवाई करने में इतनी तत्परता विश्नोई, बिसेन, विजयवर्गीय या गौर की गलत बयानी पर नहीं दिखाई।

शाह आदिवासी हैं इसलिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। भूरिया ने कहा तोमर के खिलाफ भी पार्टी को कार्रवाई करना चाहिए।

अजय सिंह अब भी शाह के खिलाफ

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि विजय शाह ने नारी के बाद लोकतंत्र का अपमान किया है। वे इस पद को भोग की वस्तु मानते हैं, इसीलिए उसे लात मारने की बात कह रहे हैं, जबकि लोकतंत्र में मंत्री पद सेवा का पद है।

तोमर को जवाब में वर्मा ने कहा: भाजपाई नपुंसक हैं

इधर शाजापुर में सांसद सज्जनसिंह वर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बयान का जवाब देते हुए कहा- कांग्रेस कभी भी नपुंसकों पर कोई आरोप नहीं लगाती। भाजपा नेता मर्यादाएं भूल चुके हैं। तोमर ने सुसनेर में कहा था- अगर कांग्रेसियों के घर में बच्चा पैदा हो उसका दोष भी भाजपा पर डालते हैं।

राहुल 24-25 अप्रैल को मोहनखेड़ा में

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 24 और 25 अप्रैल को मोहनखेड़ा (धार) में रहेंगे। मिशन 2013 के लिए वे यहां जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों में जोश भरने का काम करेंगे। पांच मैराथन बैठकों के जरिए राहुल ६४७५ चुनिंदा पदाधिकारी और नेताओं से मिलेंगे।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!