देखिए और पढ़िए कितनी अश्लील बयानबाजी करते हैं मंत्री विजयशाह

shailendra gupta
भोपाल। केबीनेट मंत्री विजय शाह के अश्लील बयानों ने एक बार​ फिर हंगामा खड़ा कर दिया है। इस बार तो मामला मुख्यमंत्री से भी जुड़ा हुआ है। इस मामले में हम न तो कोई प्रतिक्रिया छापने जा रहे और न ही कोई रिपोर्ट। सीधे सीधे बताने जा रहे हैं क्या क्या कहा मंत्री विजय शाह ने:—

झाबुआ में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पहुंचे मध्य प्रदेश सरकार के आदिमजाति कल्याण मंत्री विजय शाह ने सरकार द्वारा जनजातीय वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं की चर्चा की। उसके बाद मंच पर मौजूद एक नाम की दो महिला नेत्रियों पर आकर ठिठक गए।

उन्होंने कहा,"लगता है कि झाबुआ में एक के साथ एक फ्री मिलता है।" शाह यहीं नहीं रूके, उन्होंने पंडाल में बैठी लड़कियों की ओर इशारा करते हुए यहां तक कह डाला,"पहला-पहला मामला कोई नहीं भूलता।" बच्चों के ठहाकों पर उनकी प्रतिक्रिया थी कि बच्चे भी बडे समझदार हैं।

कार्यक्रम में लगते ठहाकों के बीच आदिमजाति कल्याण मंत्री इतने मस्त हो गए कि उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी नहीं बख्शा। शाह ने कहा कि एक बार उन्होंने चौहान की पत्नी से कहा,"भइया के साथ तो रोज जाती हो, कभी देवर के साथ भी चली जाया करो।"

इस मामले में महत्वपूर्ण यह नहीं है कि कांग्रेस के नेताओं ने क्या कहा। यह भी महत्वपूर्ण नहीं है कि भाजपा या शिवराज सरकार के दूसरे मंत्री क्या प्रतिक्रिया देते हैं। महत्वपूर्ण यह है कि मध्यप्रदेश क्या प्रतिक्रिया दर्ज कराना चाहता है। यदि आप दर्ज कराना चाहते हैं अपनी प्रतिक्रिया तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स का उपयोग करें। याद रखें यदि आम मतदाता शांत रहा तो राजनीति कभी भी नियंत्रित नहीं रह पाएगी। समर्थन हो या विरोध अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराएं, जागरुक नागरिक कहलाएं।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!