भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने बताया कि मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक 9 अप्रैल को प्रातः 10 बजे प्रदेश कार्यालय, पं.दीनदयाल परिसर में आहूत की गयी है।
बैठक को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर एवं प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन संबोधित करेंगे।