शिवराज सिंह विरोधियों का अभिनंदन समारोह 8 अप्रैल को भाजपा कार्यालय में

भोपाल। भाजपा को शिवराज सिंह चौहान एंड कंपनी से मुक्त कराने का अभियान अब तेज हो गया है। सुरेश सोनी की कृपा से भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल हुए तमाम पदाधिकारियों का 8 अप्रैल को उसी भाजपा कार्यालय में अभिनंदन समारोह होगा, जिस पर शिवराज सिंह एंड कंपनी का अतिक्रमण माना जा रहा था।
 
भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिला अध्यक्ष आलोक शर्मा ने बताया कि 8 अप्रैल को दोपहर 3 बजें नवागत राष्ट्रीय पदाधिकारियों का प्रदेश की राजधानी पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में स्वागत और अभिनन्दन किया जायेगा।

उन्होनें बताया कि प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल उपाध्याय परिसर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री उमा भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद प्रभात झा, राष्ट्रीय महासचिव, सांसद थावरचंद गेहलोत, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते एवं पार्टी की राष्ट्रीय सचिव डा. सुधा मलैया के प्रथम आगमन पर 8 अपै्रल को 3 बजे हार्दिक स्वागत किया जायेगा।

नवागत पदाधिकारियों के अभिनन्दन समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर और प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन भाग लेंगे। प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारी अभिनन्दन समारोह के पूर्व पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पार्षद, कार्यकर्ता अपने नेताओं का स्वागत अभिनंदन करेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!