भोपाल। राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के 11 अफसरों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान स्वीकृत कर दिया है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक उप पुलिस अधीक्षक रैंक के अफसर अनिल कुमार पाटीदार, रतन सिंह सोलंकी, अशोक पाटिल, अशोक कुमार मालवीय, प्रवीण मंडलोई, प्रांजलि शुक्ला (वर्मा), नीतू कटारा, अशोक कुमार खलखो, राजाराम सिंह, रणजीत सिंह देवके और अमर सिंह मंडलोई को 1 जनवरी 2012 से वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान स्वीकृत किया है।
तीन निज सचिव पदोन्नत
राज्य शासन ने तीन निज सचिव को स्टाफ आफिसर के पद पर पदोन्नत किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इनकी नई पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक अपर्णा बाल जीएडी से कार्मिक, अजीत राय महिला बाल विकास विभाग से जेल विभाग के प्रमुख सचिव और गजानन राव गिरडकर को सीएस कार्यालय में ही पदस्थ रखा गया है।
धुर्वे उप सचिव बने
कृषि संचालनालय में अपर संचालक बीएस धुर्वे को तत्काल प्रभाव से उप सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।