भोपाल। शहर के चार नए रूटों पर लो-फ्लोर बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं, तीन पुराने मार्गों में मामूली बदलाव किया गया है। इसके अलावा तीन मार्गों का दायरा बढ़ाया गया है। परिवहन विभाग ने हाल ही में हुई बैठक में लो- फ्लोर बसों के नए मार्गों व दायरा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
परिवहन आयुक्त संजय चौधरी ने बताया कि राजधानी में पूर्व में निर्धारित 31 मार्गों में से 10 मार्गों का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने 13 मार्गों की मंजूरी मांगी थी। इसमें से चार मार्ग नए हैं। आरटीओ एमएल सोनी ने बताया कि बताया कि टीआर-1 लालघाटी से बैरागढ़ चीचली, टीआर-3 गांधी नगर से ईश्वर नगर, टीआर-4 सीहोर नाका बैरागढ़ से मिसरोद बीआरटीएस तक, एसआर-7 गांधी नगर से व्हाया वायपास होते हुए पटेल नगर बायपास जाएगी।
गौरतलब है कि नगर निगम कमिश्नर विशेष गढ़पाले ने बताया कि राजधानी में लगातार बसाहट बढ़ रही है, और लगातार वाहनों की जरूरत महसूस की जा रही है। ऐसे में नए मार्गों पर लो-फ्लोर बसें चलाने का आरटीओ आफिस भेजा था, आरटीओ सोनी ने इस प्रस्ताव को स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी मुख्यालय ग्वालियर मंजूरी के लिए भेजा गया था। हाल ही में बल्लभ भवन में हुई विभाग की बैठक में प्रमुख सचिव परिवहन ने मार्गों के युक्तियुक्तकरण के लिए केंद्र सरकार से जुड़ी अर्बन मॉस ट्रांजिट कंपनी ने सर्वे किया था।