सीहोर। ग्राम मूड़ला कलां में शनिवार की रात करीब आठ बजे एक विवाहिता अपने पति का इंतजार कर रही थी कि तभी उसके पड़ौस में रहने वाला एक युवक आ धमका और उसने विवाहिता के साथ रेप कर डाला। घटना के बाद बदमाश फरार हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार निकटवर्ती ग्राम मूडंलाकला में रहने वाली 45 वर्षीय विवाहिता शनिवार की रात करीब आठ बजे अपने घर में खाना बना रही थी तभी उसी के गांव और उसी के समाज के युवक शमी उल्ला आत्मज स्व. लतीफ खां ने घर में घुस कर उसके साथ जबरिया रेप किया।
पुलिस के अनुसार जिस समय की घटना है उस समय विवाहिता का पति घर में नहीं था और विवाहिता उसके ही आने की प्रतीक्षा कर रही थी तभी गांव के ही युवक शमी उल्ला ने आकर उसके साथ जबरदस्ती कर अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस के अनुसार रात को करीब साढ़े बारह बजे इसकी सूचना मिली जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण कायम कर उसकी जांच शुरु कर दी है।