साध्वी प्रज्ञा सिंह को मिली पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति

भोपाल। शनिवार से अपनी बेटी की वाट जोह रही पिता की मृतदेह को अंतत: अपनी बेटी के हाथों दाह संस्कार का सौभाग्य मिल ही गया। न्यायालय ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दे दी है।

सनद रहे कि साध्वी प्रज्ञा सिंह मालेगांव विस्फोट मामले में भोपाल की सेन्ट्रल जेल में हैं एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद उन्हें इलाज के लिए न्यायालय ने जमानत नहीं दी थी।

पिता चन्द्रपाल सिंह का शनिवार को देहांत होने के बाद भी वकीलों को इसकी उम्मीद नहीं थी कि प्रज्ञासिंह को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मिलेगी जबकि साध्वी के परिजनों ने तय किया था कि यदि साध्वी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगी तो श्री सिंह के शव का दाह संस्कार भी नहीं किया जाएगा।

आज रविवार को न्यायालय ने इस विशेष मामले में निर्णय सुनाते हुए साध्वी को पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दे दी। साध्वी सोमवार को अपने गांव लहार जिला भिंड पहुंचेंगी।


ज्ञातव्य हो कि साध्वी प्रज्ञा के पिता लम्बे समय से पक्षाघात से पीडि़त थे। बीमारी के चलते उन्हें इटावा (उप्र) के सैफई स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डाक्टरों ने  जबाव दे दिया। उसके बाद उन्हें गृहनगर लहार (भिण्ड) लाया जा रहा था, तभी उदी गांव के निकट उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉ. चन्द्रपाल अपने पीछे चार पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं।

गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह लम्बे समय से मालेगांव धमाकों के अरोप में भोपाल जेल में बन्द हैं। कुछ ही दिनों पहले प्रज्ञा सिंह ने अपने बीमार पिता को एक भावनात्मक पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने पिता को उनकी चिंता न करने व अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के बारे में लिखा था।

भोपाल जिला न्यायालय में एनआईए की विशेष अदालत के न्यायाधीश वी. के. पाण्डेय ने मानवीय आधार पर साध्वी प्रज्ञा को पैरोल देते हुए अपने पिता की अंतेष्ठी में शामिल होने की अनुमति दे दी है। वहीं न्यायालय ने उनके जाने को गुप्त रखने के भी आदेश दिए हैं। डॉ. सी.पी. सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को लहार (भिण्ड) में किया जाएगा।


If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!