भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक दल के पूर्व स्थाई सचिव एवं पूर्व विधायक श्री गौरीशंकर कौशल का पार्थिव शरीर आज प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शनार्थ रखा गया।
श्री कौशल जी के निवास से आरंभ शवयात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित उनके पुत्र विजेन्द्र कौषल, सुरेन्द्र कौषल, सत्येन्द्र कौषल, धर्मेन्द्र कौषल एवं जितेन्द्र कौषल सहित परिवारजन एवं गणमान्य नागरिक सम्मिलित थे।
प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन, वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यंत्री सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, नारायण सिंह केसरी, कैलाश सारंग, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, प्रदेश महामंत्री माया सिंह, विनोद गोटिया, लालसिंह आर्य, वरिष्ठ मंत्री बाबूलाल गौर, लक्ष्मीकांत शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृद्धा-सुमन अर्पित किये।