सीएम ने कहा: पार्टी में गुटबाजी को रोकें, विकास पर फोकस करें

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की महा जनसंपर्क अभियान समीक्षा बैठक का समापन करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश विकास के मामले में देश में पाण्डूचेरी के बाद पहला नंबर है। इसी तरह कृषि विकास दर प्रदेश में इस वर्ष तमाम प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद 19 प्रतिषत से उपर जा सकती है।

सरकार ने संकट की घड़ी में गांव, गरीब और किसान के साथ खड़ा होकर लोकतंत्र को सार्थक बनाया है और प्रदेश की जनता में भारतीय जनता पार्टी सरकार के प्रति नया विश्वास जाग्रत हुआ है। गैर भाजपा के लोग भी राज्य सरकार की नीतियों से रागात्मक रूप से जुड़ चुके है और वे भाजपा के अंचल में आने का सुकून प्राप्त करना चाहते है।

शिवराज सिंह चौहान ने आग्रह किया कि स्थानीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के अंचल में आने वाले लोगों के जुड़ाव में परस्पर वैमनस्य को बाधक न बनने दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यदि किसान पर संकट आता है तो मुख्यमंत्री की आत्मा पहले आघात झेलती है।

प्रदेश में ओलों की जलवृष्टि में तीन बार किसान के साहस को चुनौती दी है, फसलें बर्बाद की है। राज्य सरकार को राहत राषि के मामले में तीन बार संषोधन करना पड़ा है और राहत राषि 15 हजार रू. हैक्टेयर कर दी गयी है फिर भी मालवा में देखा गया कि मसाला फसलों की बर्बादी ने किसान के साहस को तोड दिया है। राज्य सरकार ने मसाला फसलों को राहत देने के लिए प्रति हेक्टेयर 25 हजार रू. की राहत राषि मंजूर की है। राज्य सरकार ने किसानों के लिए अपना खजाना खोल दिया है। जनता के संरक्षण के लिए नियम बदलना संषोधन करना लोकतंत्र की भावना का सबूत है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार मानवीय गरिमा की समर्थक है। प्रदेश में कोई भी व्यक्ति आवासहीन नहीं रहने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में कमोवेश 1 हजार करोड़ रू. राशि लागत के कार्य हुए है। सिंचाई क्षमता 7 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 24 लाख हेक्टेयर में कर दी गयी है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है लेकिन इसकी बढ़ती लोकप्रियता ने ही इसको मास बेस्ड बनाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। हमें मानसिक रूप से तैयार रहना होगा।

चौहान ने कहा कि प्रदेष के 6 जिले 24 घंटे बिजली के लिए तैयार हो चुके है। शेष जिलों में जून तक 24 घंटे बिजली मिलेगी। हर गांव में कार्यकर्ता आत्मविष्वास से झंडा गाड़ेगा और कहेगा कि भाजपा ने गांव में 24 घंटे बिजली अंधकार का मध्यप्रदेश से पलायन का दावा सच कर दिखाया है। हर गांव में न्यूनतम 5 उद्योग लगाने की संरचना की जा रही है। कारीगरों को 50 हजार रू. तक के कर्ज की बैंक से व्यवस्था होगी। मार्जिन मनी सरकार देगी।

मुख्यमंत्री जल नल योजना से गांव में पेयजल की मुस्तिकिल व्यवस्था की जायेगी। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 25 लाख रू. तक का कर्ज देने की व्यवस्था की गयी है। जनसंवेदना का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी का चेहरा होता है उसे इन उपलब्धियों को जन जन तक पहंुचाना है जिससे पार्टी में जन जन का विष्वास दोगुना होगा।

चौहान ने शहीदों की स्मृति में भावानंजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में देष के लिए सपना संजोया था। भारतीय जनता पार्टी उन सपनों को पूरा करने के लिए कृत संकल्प है। पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद में वे सपने सन्निहित है। एकात्म मानववाद को राज्य सरकार धरातल पर उतारने के लिए कृतसंकल्प है। आपने पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान की सफलता पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि इसकी सफलता आने वाले विधानसभा चुनाव के महासमर की तैयारी का एक चरण पूर्ण हुआ है। आपने दिवंगत नेता गौरीषंकर कौषल का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन पार्टी और देष के लिए समर्पित किया। उनके आदर्षो पर चलना ही उस महामानव के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!