भोपाल। आशाराम बापू से आर्शीवाद लेने सूरत गए मध्यप्रदेश के एक अध्यापक की असमय मृत्यु हो गई। मृत्यु का कारण हार्टअटैक बताया गया है परंतु आशाराम बापू का नाम जुड़ जाने के बाद कई तरह की चर्चाएं आम हो गईं हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के सीधी जिले में शासकीय हाईस्कूल में सेवाए दे रहे अध्यापक सनत गुप्ता होली के अवसर पर आशाराम बापू से आशीर्वाद लेने के लिए सूरत गए हुए थे कि तभी उनकी असमय मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु हार्टअटैक के कारण हुई है।
अध्यापक एवं शिक्षक संघ द्वारा दी गई श्रद्धांजली
मझौली(सीधी)। मप्र राज्य अध्यापक संघ एवं शिक्षक संघ द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौली परिसर में शोक सभा आयोजित कर विगत 27/03/2013 को स्व. श्री सनत कुमार गुप्ता अध्यापक शासकीय हाई स्कूल पाड के हृदयागति रूक जाने के कारण असमयिक निधन हो गया जिनके आत्मा की शांति हेतु एवं परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की सहन शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।
स्व. श्री सनत कुमार गुप्ता गणित के एक योग्य शिक्षक, समाजिक एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। इनके आकस्मिक निधन से मझौली नगर वासियों के साथ-साथ पूरे शिक्षा विभाग में शोक की लहर छा गई ज्ञात हो कि स्वा0 श्री सनत कुमार गुप्ता परम पूज्य संत श्री आशाराम बापू जी के होली मिलन कार्यक्रम में भाग लेने सूरत गये थे। वही पर अचानक हृदय गति रूक जाने के कारण निधन हो गया। स्वा0 श्री गुप्ता के बाद दो भाई, मा, पत्नी एवं एक बालक परिवार में है। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस वज्रपात को सहन करने की क्षमता प्रदान हो।
मप्र राज्य अध्यापक संघ एवं शिक्षक संघ द्वारा दिनाक 31/03/2013 को शोक सभा आयोजित कर संघ के करमठ एवं संघर्षशील साथी को उपस्थित साथियों ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजली अर्पित करते हुये सभी ने दो मिनट मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किये। शोक सभा में प्रमुख रूप से श्रद्धांजली अर्पित करने वालों में राजकरण सिंह अध्यक्ष शिक्षक संघ, पद्मधर द्विवेदी अध्यक्ष अध्यापक संघ, कृष्ण कुमार तिवारी, अवधेश सोनी, अरूण श्रीवास्तव, अमरदीप सिंह, पन्नालाल सिंह, अम्बरीश गुप्ता, चन्द्रप्रकाश नामदेव, संजय तोमर, अखिलेश गुप्ता, राजेश्वर सिंह, हीरामणि साकेत, शंकर दयाल नामदेव, राकेश सिंह पत्रकार, राकेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, वन्दना नामदेव, दिलीप गुप्ता सतीश सूर्यवंशी, कमलाकर सिंह , रामनरेश सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, मनोज वर्मा, विक्रमादित्य सिंह, बाबूलाल कोरी, प्रहलाद गुप्ता, सुरेश नामदेव, कामता शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, शिवसहाय सिंह, सनत तिवारी, तेजवली सिंह ओम प्रकाश नामदेव, शिवनाथ साकेत आदि संहित सैकडों शिक्षक एवं जन समुदाय शोक सभा में शामिल हुये।