भोपाल। नागदा में आज उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्षद के बीच विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए। फिलहाल नागदा में तनाव की स्थिति बनी हुई है। आसपास के पुलिसथानों से फोर्स बुला ली गई है एवं बाजार शाम से ही बंद हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नागदा में विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष भैंरूलाल टांक और कांग्रेस पार्षद फिरोज आजम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि फिरोज आजम के समर्थकों ने भेरूलाल टांक व उनके साथियों पर हमला बोल दिया। बताया गया है कि इस संघर्ष में कर्इ् लोग घायल हो गए।
दहशत में बाजार बंद हो गए। बाद में पुलिस ने दोनों नेताओें को हिरासत में ले लिया। बावजूद इसके तनाव कम नहीं हुआ अत: शांति कायम करने के लिए नागदा में आसपास के थानों का फोर्स बुलाकर तैनात कर दिया गया।