मुख्यमंत्री बताएं वे सही बोल रहे है या उनके खाद्य मंत्री: अजय सिंह

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की किसान हितैषी मंशा कितनी राजनीतिक है इसकी कलई स्वयं उनके मंत्री ने खोल दी है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि जिस समय मुख्यमंत्री केन्द्र से किसानों की राहत के लिए पांच सौ करोड़ रूपए की मदद मांग रहे थे उसी समय उनके साथ मंत्री किसानों को दो टूक जवाब दे रहे थे कि उनका गीला गेंहू नहीं खरीदा जाएगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण मांगा है कि वे बताएं की मुख्यमंत्री सही बोल रहे है या उनके खाद्य मंत्री। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि किसानों का पूरा गेहूं खरीदें।

नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहा कि हमेशा किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले मुख्यमंत्री राहत मांगने तो दिल्ली चले गए लेकिन अभी तक उन्होंने पूरी तरह क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे तक नहीं कराया गया।

उन्होंने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने वाले मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे है इसकी कलई उनके ही सरकार के साथ मंत्री पारस जैन ने खोल दी जिन्होंने पत्रकार वार्ता में स्पष्ट कहा कि किसानों का गीला और पतला गेंहू नही खरीदेंगे। श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ दिखाने के लिए किसान हितैषी होने  का ढोंग करते है जो अंततः सामने आ जाता है।

श्री सिंह ने कहा कि खाद, बारदाना के बाद अब ओला-पाला प्रभावित फसलों को लेकर जो राजनीति मुख्यमंत्री कर रहे है उसकी असलियत सामने आ चुकी है। वे किसानों को अपने पूरे कार्यकाल में कोई राहत नहीं दे पाए है। उनकी हर घोषणा झूठी और धोखा देने वाली साबित हई है।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से कहा है कि वे सबसे पहले स्पष्ट करें कि वे सही बोल रहे हैं या उनके खाद्य मंत्री। उन्होंने कहा कि परेषान-बेहाल किसानों का पूरा गेहूं सरकार खरीदे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!