जैन साध्वी को निवस्त्र कर बेरहमी से पीटने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, शेष फरार

भिंड (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मौ कस्बे में एक 25 वर्षीय साध्वी को दो युवकों ने अगवा कर निर्वस्त्र किया। इसके बाद उसकी बुरी तरह पिटाई गई। जैन साध्वी इस घटना के बाद से ही गंभीर हालत में हैं। अपने पिता के घर आई जैन साध्वी को अगवा कर उससे मारपीट करने के मामले में जिले की मौ थाना पुलिस ने एक आरोपी अशोक धोबी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस के अनुसार बीते 18 मार्च को मौ कस्बे में अपने पिता के घर आई जैन साध्वी को बीते बुधवार रात कुछ बदमाश घर से अगवा कर निकट रहने वाले अशोक धोबी के घर ले गए और वहां उससे मारपीट की। बाद में ये बदमाश, जैन साध्वी को निर्वस्त्र कर भाग गए।

साध्वी के शरीर में तीन जगह फ्रैक्चर हैं और उन्हें ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौ थाना पुलिस ने साध्वी के घर के पास रहने वाले अशोक धोबी को गिरफ्तार कर लिया है और साध्वी के पिता की शिकायत पर उसका अपहरण करने व हत्या के प्रयास का आपराधिक मामला दर्ज किया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!