हिरण के बच्चे देखे हैं कभी, देखना है तो वनविहार आइए

भोपाल। क्या आपने कभी हिरण के मासूम बच्चों को देखा है। उछलते कूदते वयस्क हिरण ही कितने खूबसूरत लगते हैं तो उनके मासूम बच्चे कितने प्यारे होंगे। यदि देखना है तो वनविहार जाइए। वहां दो मादा कृष्ण मृग ने दो शावक को जन्म दिया है।

विश्व वानिकी दिवस की पूर्व संध्या पर मध्यप्रदेश वन विभाग को विशेष सौगात मिली है। भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आज दो मादा कृष्ण मृग ने दो शावक को जन्म दिया। यह उपलब्धि इस लिहाज से अधिक मायने रखती है क्योंकि कृष्ण मृग वन्य-प्राणी संरक्षण अधिनियम-1972 की अनुसूची के तहत विलुप्तप्राय श्रेणी में आता है। वन विहार में कृष्ण मृग क्वारंटाइन एवं डिस्प्ले में रखा गया है। यहाँ अन्य तृणभक्षी की तुलना में कृष्ण मृग की संख्या कम है। वन विहार प्रबंधन द्वारा नवजात मृग छौनों और हिरणियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के तमाम ऐहतियाती उपाय किए जा रहे हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!