राजगढ़। प्रेम वर्मा। जिले के एक गांव में पति ने पराए मर्द से रिश्तों के चलते अपनी पत्नि को पहले पेड़ से बांधकर पीटा और फिर उसकी हंसिए से नाक काट डाली। कटी हुई नाक लेकर पति पुलिस थाने जा पहुंचा और समर्पण कर दिया।
पुलिस के अनुसार नरसिंहगढ़ तहसील के पुरा बरायठा ग्राम में सुनीता भोई 25 वर्ष की उसी के पति करन सिंह ने पत्नी के चरित्र को लेकर शक के कारण पत्नि को पेड़ से बांधा और हॅंसिये से उसकी नाक काट दी। बाद में कटी हुई नाक लेकर खुद ही पुलिस थाने जा पहुंचा और सारा किस्सा बयां किया।
पुलिस ने पेड़ से बंधी महिला को मुक्त कराया और नरसिंहगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।