इंदौरी ठग पीयूष गुप्ता गिरफ्तार

इंदौर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने विजय नगर से एक उद्योगपति को गिरफ्तार किया है। उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर आधा करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी की है। पुलिस के अनुसार आज सुबह छत्तीसगढ़ पुलिस का एक दल विजयनगर थाने पर आया था।

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके यहां अपराध क्रमांक 3-2013 से एक धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इस केस में इंदौर के उद्योगपति पीयूष गुप्ता और उसके दो साथी निलेश तिवारी तथा प्रकाश पांडे आरोपी हैं। तीनों आरोपियों ने मिलकर 59 लाख की एक धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद से ही उनकी तलाश चल रही थी। आज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!