पथरिया में निर्यात कर घोटाला: मंडी में वसूले 31 लाख, नगर परिषद ने दर्ज किए 6 लाख

राजेश कैथोलिक(पथरिया)। दमोह जिले की नगर परिषद पथरिया द्वारा करीब 25 लाख रुपए के निर्यात कर का गोलमाल प्रकाश में आया है। क्षेत्रीय विधायक को दी गईं दो अलग अलग जानकारियों में मंडी का कहना है कि उसने 3144158.86 निर्यातकर वसूला, जबकि नगर परिषद ने कागजों में केवल 603249 ही दर्ज किया। सवाल यह है कि बाकी के 2540909.86 गए कहा।

दमोह जिले की नगर परिषद पथरिया में हो रही भष्टाचारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जिसकी शिकायत नगर परिषद पथरिया के भाजपा पार्षदों द्वारा नगरीय प्रशासन मंत्री एवं जिला कलेक्टर दमोह, को की गई फिर भी कार्यवाही ना होना कई संदेहों को जनम देता है।

नगर परिषद पथरिया में गबन का मामला प्रकाश में आया है जो चौंकाने वाला रहा जब क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री द्वारा नगर परिषद के निर्यातकर की जानकारी ली गई तो मंत्री द्वारा दिनांक 03 नवबंर 2012 को पत्र क्रमांक. 3535 नगर परिषद पथरिया में दिया जिसमें दिनांक 01.04.2010 से 31.10.2012 तक मंडी द्वारा जो निर्यातकर लिया गया उसकी जानकारी 05 दिवस के अंदर नगर परिषद पथरिया से मांगी परंतु मंत्री जी को पत्र का जबाब करीब 20 दिन बाद नगर परिषद द्वारा दिनांक 23.11.2012 को पत्र क्रमांक 648 के माध्यम से दिया जिसमें जो नगर परिषद पथरिया को निर्यातकर प्राप्त हुआ वह लगभग 603249 लाख रुपए दी गई।

वही उसी तारीख को कृषि मंत्री द्वारा पत्र क्रमांक 3534 कृषि उपज मंडी समिति पथरिया को निर्यातकर की जानकारी 5 दिवस के अंदर देने को कहा जिस पर मंडी द्वारा पत्र क्रमांक 548 दिनांक 15.11.2012 को करीब 12 दिन बाद जानकारी दी गई जो चौंकाने वाली रही जो लगभग 3144158.86 रुपए रही। अब यदि आकड़ों को देखा जाये तो लगभग 2540909 लाख रूप्ये का घोटाला नगर परिषद पथरिया द्वारा किया गया जो एक चर्चा का विषय है।



मुख्य नगरपालिका अधिकारी पथरिया का कहना है कि इस विषय मे मै कोई बात नही करना चाहता हूं।

कमलेश चौधरी
मुख्य नगर पालिका अधिकारी पथरिया
मोबाईल नं. 9301057537

कृषि उपज मंडी सचिव का कहना है कि मंडी से कोई लेना देना नही है।
भरत समदरिया सचिव
कृषि उपज मंडी पथरिया

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!