भोपाल। राजधानी में स्वाइन फ्लू रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। दो नए मरीजों के साथ अब तक राजधानी में दर्ज मरीजों की संख्या 20 हो गई है, जिनमें से 2 की मौत हो चुकी है और 2 गंभीर हैं। 90 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। हालात खतरनाक बन रहे हैं।
राजधानी में स्वाइन फ्लू के दो और मामले सामने आए हैं। शनिवार को नेशनल हॉस्पीटल में भर्ती मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनके स्वाब के नमूने शक्रवार को जांच के लिए जबलपुर भेजे गए थे। इनमें से एक मरीज को हालत नाजुक है। दूसरी मरीज की हालत में कुछ सुधार दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों का मनना है कि मौसम में हुए बदलाव की वजह से स्वाइन फ्लू फिर से सामने आ रहा है। राजधानी में अब तक 20 मरीज पॉजीटिव आ चुके हैं। इनमें से दो मरीज की मौत भी हुई है। शहर से लगभग 90 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए आरएमआरसीटी लैब भेजे जा चुके हैं।