Life Line Hospital Indore: अर्चना मृत्युकांड में न्यायिक जांच के आदेश

shailendra gupta
भोपाल। लाइफलाइन हॉस्पिटल में हुई अर्चना की मौत के मामले में कलेक्टर इन्दौर आकाश त्रिपाठी ने न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। सनद रहे कि हॉस्पिटल मे डॉक्टर सुष्मिता मुखर्जी ने महिला अर्चना का पेट चीरने के बाद 6 लाख रुपए मांगे और न देने पर वापस पेट सिल दिया। बाद में अर्चना की मौत हो गई।

इस निमर्म मामले में अर्चना की बुधवार देररात मौत हो गई थी एवं सभी डॉक्टर अस्पताल छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने वहां पहुंचकर हंगामे को शांत कराया।

इन्दौर के इस बहु​चर्चित मामले में कलेक्टर इन्दौर आकाश त्रिपाठी ने न्यायिक जांच के आदेश दिए है। एमआईजी थाना इंचार्ज रामनारायण शर्मा ने भोपालसमाचार.कॉम को बताया कि थाने में भी मर्ग कायम कर लिया गया है एवं जांच शुरू हो गई है। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल की ओर से कोई बयान नहीं आया था।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!