JP hospital bhopal में तैयार किया जा रहा है 100 बिस्तरों का वातानुकूलित मैटरनिटी वार्ड

भोपाल। अब जिला जयप्रकाश अस्पताल में जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों को भी एयर कंडीशंड प्राइवेट रूम्स की तरह सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए जेपी अस्पताल में जल्द ही 100 बिस्तरों का वातानुकूलित मैटरनिटी वार्ड तैयार किया जाएगा।

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने वार्ड के नक्शे को अपनी सहमति दे दी है। प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। वार्ड की लागत करीब चार करोड़ रुपए है। इस वार्ड का निर्माण अस्पताल की खाली पड़ी जमीन पर किया जाएगा।


तोड़े जाएंगे पुराने वार्ड


वर्तमान में जेपी अस्पताल परिसर में कुल 14 प्राइवेट वार्ड हैं। इनमें 6 वार्ड काफी जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। इन 1 से लेकर 6 वार्डों को तोड़ा जाएगा और इनके स्थान पर मैटरनिटी वार्ड का निर्माण किया जाएगा। इसके ऊपर ही 10 नए प्राइवेट वार्ड भी बनाए जाएंगे। इस तरह से भविष्य में जेपी अस्पताल में कुल 18 प्राइवेट वार्ड हो जाएंगे। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।


अन्य अस्पतालों में भी जरूरत


इसी तरह अन्य अस्पतालों में भी प्राइवेट वार्ड की जरूरत बढ़ गई है। हालांकि सुल्तानिया, हमीदिया, इंदिरा गांधी अस्पताल में भी प्राइवेट वार्ड हैं, लेकिन यह सभी वार्ड हर समय फुल रहते हैं। ज्यादातर लोग सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए प्राइवेट वार्ड की पहले तलाश करते हैं, ताकि किसी तरह की भीड़-भाड़ गंदगी आदि का सामना उन्हें नहीं करना पड़े।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!