स्वास्थ्य​कर्मियों की हड़ताल के मद्देनजर एस्मा लागू

shailendra gupta
भोपाल। स्वास्थ्यकर्मियों की 15 फरवरी की हड़ताल को देखते हुए राज्य सरकार ने एस्मा लागू कर दिया है। उधर, स्वास्थ कर्मचारी संगठन हड़ताल पर आमादा हैं और उन्होंने कहा है कि वे सरकार की किसी भी धमकी के आगे झुकेंगे नहीं, हड़ताल होकर रहेगी।

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा ने कहा है कि सरकार हमेशा एस्मा जैसे कानून लागूकर कर्मचारियों को धमकाती है किंतु कर्मचारियों की मांगों के निराकरण के लिए त्वरित प्रयास नहीं करती। कर्मचारी किसी भी धमकी के आगे झुकेंगे नहीं और 15 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल होकर रहेगी। गौरतलब है कि स्वास्थ्यकर्मियों की प्रमुख मांग कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं समान पद—समान वेतन की है। उन्होंने कहा कि जिलों में मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी के समक्ष आंदोलन, प्रदर्शन किया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!