अध्यापक मोर्चा: ब्रजेश शर्मा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, फिर बैठे आमरण अनशन पर

भोपाल। संयुक्त अध्यापक मोर्चा के संयाजक ब्रजेश शर्मा को कल तबीयत बिगड़ने के कारण जेपी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उन्हें आज सुबह 11 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से छूटते ही ब्रजेश शर्मा वापस आमरण अनशन पर जा बैठे।

समानवेतन एवं संविलियिन की मांग को लेकर आंदोलन पर उतरे संयुक्त अध्यापक मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष मुरलीधर पाटीदार एवं ब्रजेश शर्मा विगत 24 फरवरी से आमरण अनशन पर हैं। 25 फरवरी को राजधानी में अध्यापकों की पत्नियों एवं महिला अध्यापकों का जबर्दस्त प्रदर्शन किया गया एवं 26 फरवरी को कांग्रेस ने विधानसभा में वॉकआउट किया। बावजूद इसके कोई सकारात्मक पहल सरकार की ओर से अभी तक नहीं हुई और आंदोलन यथावत जारी है।

इधर 26 फरवरी को आमरण अनशन पर बैठे संयोजक ब्रजेश शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके चलते उन्हें जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार एवं जीवनोपयोगी दवाएं देने के बाद आज सुबह 11 बजे उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। ब्रजेश शर्मा हॉस्पिटल से छूटते ही वापस धरना स्थल पर आ गए एवं उन्होंने पुन: आमरण अनशन शुरू कर दिया।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!