भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में, हेल्पलाइन नंबर जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश की पूरी की पूरी भाजपा आगामी 1 मार्च को दिल्ली की सड़कों पर दिखाई ​देगी। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मध्यप्रदेश से 583 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। दिल्ली में उनकी मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, विधायक विश्वास सारंग ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक 1 मार्च से नई दिल्ली में आयोजित की जायेगी। उन्होनें बताया कि 1 मार्च को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चार सत्रों में होगी। अगले दिन 2 मार्च एवं 3 मार्च को राष्ट्रीय परिषद की बैठक 9 सत्रों में होगी।

तीन दिन की बैठक सुशासन, संकल्प, भारतीय जनता पार्टी विकल्प के मूलमंत्र पर केन्द्रित रहेगी। बैठकों में पार्टी की अगली रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। उन्होनें बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह के उद्बोधन के साथ बैठक आरंभ होगी और देश की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं, आर्थिक, राजनैतिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की जायेगी। देष के सामने विद्यमान मंहगाई, भ्रष्टाचार, केन्द्र सरकार के घोटालों, आंतरिक सुरक्षा में खोट आदि मुद्दो पर राष्ट्रीय परिषद की बैठक में विचार-विमर्ष और पार्टी द्वारा अंत्योदय और सुषासन की दिषा में लक्ष्यबद्ध ढंग से विचार किया जायेगा। आने वाले चुनावों की दृष्टि एक व्यापक रणनीति के तहत सुषासन, संकल्प और भारतीय जनता पार्टी विकल्प का कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचने का संदेश दिया जायेगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर, संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी,  सांसद, विधायक, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक, सह संयोजक, सभी जिला अध्यक्ष, महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी के महापौर, उप महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी संगठन मंत्री, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी सहित 583 प्रतिनिधि मध्यप्रदेश से भाग लेंगे।

विश्वास सारंग ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक 1 मार्च एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर नई दिल्ली में और राष्ट्रीय परिषद की बैठक तालकोटरा, नई दिल्ली में आयोजित की जायेगी। कार्यकारिणी की बैठक में सम्मिलित होने के लिए प्रदेष से पदाधिकारी 28 फरवरी रात्रि तक दिल्ली पहुंच जायेंगे।

राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचने वाले पदाधिकारी सुविधा की दृष्टि से दिल्ली में मुख्यालय प्रभारी ओमप्रकाश कोहली से फोन नंबर 011-23005700, प्रदेश संगठन महामंत्री दिल्ली विजय शर्मा से मोबाइल 09810874281 और दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर फोन नं. 011-23712323 एवं 011-23712744 पर संपर्क कर सकेंगे।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!