भोपाल। भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश भदौरिया ने प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर एवं प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन की सहमति से प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है।
राजेश भदौरिया ने बताया कि अभय नायक जबलपुर और श्रीमती रीना सिन्हा भोपाल को प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक मनोनीत किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी में रामलोचन शुक्ला रीवा, अनुभव कटारे विदिशा, ओमप्रकाश चौबे भिंड, कपिल मौर्य उज्जैन, तरूण गोले बड़वानी, रामप्रसाद साहू अनुपपुर और शेखर पाठक इंदौर को सदस्य मनोनीत किया गया है।