भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 8 फरवरी को

shailendra gupta
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 8 फरवरी को अपरान्ह 4 बजे प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर तथा प्रदेष संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश में आगामी प्रस्तावित जनसंपर्क अभियान की संगठनात्मक संरचना और मैदानी तैयारियों की जिलेवार व्यूह रचना प्रस्तुत की जायेगी। आगामी प्रदेश कार्यसमिति 9 और 10 फरवरी 2013 की बैठक में प्रस्तुत होने वाले मुद्दों पर चर्चा की जायेगी और एजेंडा को अंतिम रूप दिया जायेगा। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में 11 फरवरी समर्पण दिवस की तैयारियों और जिलेवार कार्यक्रमों पर भी चर्चा की जायेगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!