मंदसौर कटने लाए जा रहे 35 मवेशी जब्त

shailendra gupta
भोपाल। नीमच से मंदसौर कत्लखाने में कटने के लिए लाए जा रहे 35 मवेशी पिपलिया मंडी पुलिस की सक्रियता के चलते बरामद कर लिए गए। पुलिस ने इस मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार कर 13 मिनी ट्रकों को जब्त किया है।

पिपलिया मंडी पुलिस के अनुसार, 35 मवेशियों को, जो बैल थे, 13 मिनी ट्रकों में भरकर नीमच से मंदसौर से लाया रहा था। सुबह करीब 8 बजे पिपलिया मंडी के एएसआई केपी सिंह ने इन वाहनों को रोककर पूछताछ की तो पता चला कि ये मवेशी काटने के लिए मंदसौर ले जाए जा रहे हैं। पुलिस ने इन मवेशियों को जब्त कर 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!