केन्द्रीय कर्मचारियों की जंगी हड़ताल 20, 21 फरवरी को

shailendra gupta
भोपाल। केंद्रीय कर्मचारी परिसंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव केके एन कुट्टी ने कहा कि 11 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के आंदोलन के आह्वान को केंद्रीय कर्मचारी परिसंघ ने पूर्ण समर्थन दिया है।

केंद्रीय कर्मचारी संगठन अपनी 25 सूत्रीय मांगों को लेकर 20 व 21 फरवरी को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी जंगी हड़ताल करेंगे। कुट्टी गुरुवार को आयकर भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद इतने बड़े पैमाने पर कामगार हड़ताल करेंगे।

कुट्टी ने कहा कि केंद्र सरकार पेंशन फंड नियामक बिल (पीएफआरडीए) संसद के इसी सत्र में ला रही है। बिल पास हो जाता है तो पेंशन फंड की राशि शेयर बाजार में लगेगी। कर्मचारियों के खून-पसीने की कमाई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हाथों में चली जाएगी। यह ठीक वैसा ही होगा जैसे एफडीआई देश में प्रवेश कर रहा है। इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग के गठन की भी मांग पुरजोर तरीके से उठाई जाएगी।

पत्रकारों से बातचीत करने के बाद कुट्टी ने आयकर भवन में हुए कर्मचारियों की सभा को भी संबोधित किया। इसमें केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति मप्र के महासचिव यशवंत पुरोहित भी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!