भोपाल। राज्य शासन ने दो भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों की नई पद-स्थापना की है। ऋषि कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष सशस्त्र बल) पुलिस मुख्यालय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, होमगार्ड पदस्थ करते हुए महानिदेशक, होमगार्ड, मध्यप्रदेश का दायित्व अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।
विजय कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रबंध), पुलिस मुख्यालय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल, पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।