कटनी में मिले नरकंकाल

shailendra gupta
भोपाल। कटनी के एक कब्रिस्तान में एक बोरे में भरे हुए नरकंकाल मिलने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कंकालों की कुल संख्या 13 है परंतु अधिकृत पुलिस सूत्रों का कहना है कि संख्या 4 से अधिक नहीं है। ये कंकाल किसके हैं और कौन यहां छोड़ गया इस मामले में अभी कोई जानकारी पुलिस के पास उपलब्ध नहीं है। 

कटनी से आ रही जानकारी के अनुसार बीते रोज किसी ने पुलिस को सूचना दी कि सागर पुलिस के पास स्थित कब्रिस्तान में एक लावारिस बोरा पड़ा हुआ है। संदिग्ध बोरे की तलाश में जब पुलिस वहां पहुंची तो उसमें नरकंकाल मिले। 

बताया जा रहा है कि कंकाल बहुत पुराने नहीं हैं, परंतु पुलिस इससे ज्यादा जानकारी देने की स्थिति में फिलहाल नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हम विवेचना कर रहे हैं, इसके बाद ही सारी स्थिति साफ हो पाएगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!