भोपाल। राज्य शासन ने मंत्रालय में चार नई पदस्थापनाएं की हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सहायक ग्रेड-1 कर्मचारी ओपी गौर को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से आवास एवं पर्यावरण विभाग में स्थानांतरित किया गया है।
गौर इससे पहले आवास एवं पर्यावरण विभाग में ही थे। इसी तरह प्रकाश साधवानी को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग से राजस्व विभाग में भेजा गया है। एक अन्य आदेश के तहत सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी केएस करंजिया को पशुपालन विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग और ओपी उपाध्याय को परिवहन विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग में स्थानांतरित किया गया है।