भोपाल। कांग्रेस महासचिव दिग्विजयसिंह के अनुज लक्ष्मणसिंह ने आखिरकार भारतीय जनता पार्टी को 'बॉय बॉय' कहकर पुन: कांग्रेस में प्रवेश ले लिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने लक्ष्मणसिंह के कांग्रेस प्रवेश की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया को दी।
भूरिया ने लक्ष्मणसिंह के कांग्रेस प्रवेश पर उनका स्वागत किया है। कहा जा रहा है कि लक्ष्मणसिंह के कांग्रेस में लौटने से पार्टी की ताकत बढ़ेगी।
लक्ष्मणसिंह ने सन् 2004 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश किया था। उन्हें भाजपा ने 2004 के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था, किंतु पिछले चुनाव में उन्हें भाजपा प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से वे भाजपा से नाराज चल रहे थे। अंतत: उन्हें पुन: कांग्रेस में लौटना पड़ा।
